फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एनडीए में प्रथम स्थान हासिल करने पर शिवराज सम्मानित

Sat, 11 Nov 2023 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव में बच्चों और शिक्षकों के साथ विधायक राम सिंह कैड़ा। संवाद 
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने समाज में प्रचलित कन्या भ्रूण हत्या के बारे में दर्शकों को सचेत किया।
विज्ञापन

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने एनडीए में भारत में प्रथम स्थान हासिल करने वाले कैडेट शिवराज सिंह पछाई को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने भी शिवराज को स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार दिया।
नाटक में छात्र-छात्राओं ने एक पिता और बेटी के बीच के भावनात्मक संबंध को दिखाया। साथ ही बेटियों के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में अध्ययन कर देश की सेवा में बलिदान देने तक के कहानी दिखाई गई जिसे देख सभी भावुक हो उठे। नाटक के बीच जागर का मंचन भी किया। वहां संजय वर्मा, डीसीएस रावत, अतुल गड़िया, अभिनंदन दास, एसपी सिंह, जगदीश चंद्र नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें