हल्द्वानी। अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरी पड़ाव में संगीतमय शिव महापुराण कथा का शिव पूजन, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ पारायण हो गया। 11 जुलाई से शुरू हुई कथा के समापन पर सोमवार को बाल कृष्ण धाम स्थित अष्टादश भुजा मंदिर में व्यास आचार्य शशांक भारद्वाज ने बताया कि शिव पुराण में 24 हजार श्लोक खंड हैं। कथा श्रवण से सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति, वीरेंद्र अग्रवाल, उमेश वाष्णेय, सुरेश गर्ग और ट्रस्टी के अलावा वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद्र गुरुरानी, विधायक मोहन सिंह, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। वहां राजा राम, अनिल कुमार, रेखा अग्रवाल, पल्लव अग्रवाल, नकुल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल आदि थे।