हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के संयोजन में घूनी नंबर एक कठघरिया में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का यज्ञ, पूर्णाहुति भंडारे के साथ समापन हो गया। कथा व्यास पंकज जोशी ने कहा कि भगवानों में शिव ही ऐसे देवता है जो भाव से एक लोटा जल शिवालय में चढ़ाने मात्र से प्रसन्न होते हैं। वहां रमेश चंद्र पांडे, सुंदर सिंह बिष्ट, देवकी नंदन पांडे, हरक सिंह धामी, मनोज जोशी, ममता रुवाली आदि थे।