नैनीताल। शिव भक्त मंडली गुफा महादेव की ओर से समीपवर्ती गुफा महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा रुद्र संहिता शुरू हो गई है। मंगलवार को व्यास बसंत बल्लभ तिवारी की ओर से शिवरात्रि की महिमा, शिव गणों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया। इसके अलावा कलियुग में पार्थिव पूजा का महत्व समेत भस्म धारण के विधान के बारे में बताया। श्रद्धालुओं ने नारद मोह की कथा समेत 14 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने की विधि को जाना।