लालकुआं। बिंदुखत्ता में एक खेत से बेशकीमती शीशम के दो मोटे गिल्टे बरामद कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के गश्ती दल ने खुरियाखत्ता क्षेत्र में महिपाल सिंह के खेत में शीशम प्रजाति के दो गिल्टे जब्त किए। वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।