फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शेरवुड के प्रधानाचार्य संधू बने आगरा डायोसिस के महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू आगरा डायोसिस के महासचिव चुने गए हैं। उत्तर भारत का यह महत्वपूर्ण संस्थान 62 प्रतिष्ठित स्कूल, चार डिग्री कॉलेज और चार अस्पतालों सहित अनेक चर्च भी संचालित करता है। इनमें नैनीताल का ऑल सेंट्स कॉलेज, आगरा का सेंट जोर्जेस व सेंट जॉन डिग्री कॉलेज, कानपुर का क्राइस्ट चर्च कॉलेज जैसे प्रतिष्ठान शामिल हैं। आगरा में संपन्न डायोसिस की बैठक में संधू को तीन वर्ष के लिए निर्विरोध महासचिव चुना गया। संधू बीते 24 वर्षों से शेरवुड के प्रधानाचार्य हैं। इससे पहले वे अमेरिकन एंबेसी के तमिलनाडु स्थित कोडईकनाल इंटरनेशनल स्कूल और मस्कट में प्रधानाचार्य रहे। संधू की इस उपलब्धि पर बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा सहित शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें