शेरवुड कॉलेज नैनीताल में टॉर्च लाइट मास पीटी में स्कूल का नाम अंकित करते विद्यार्थी। संवाद
नैनीताल। शेरवुड कॉलेज के 154वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन कई आकर्षण कार्यक्रम हुए जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। दूसरे दिन टार्च लाइट मास पीटी विशेष आकर्षण रही। विद्यार्थियों ने टार्च की रोशनी से भारत का मानचित्र और विद्यालय का नाम व लोगो समेत विभिन्न प्रतीक चिह्न को दर्शाया।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल एवीएसएम और शेरवुड के 1981 बैच के छात्र रहे राकेश कुमार झा ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों की विलियम सेक्सपियर के नाटक की प्रस्तुति को सराहा गया। शाम सात बजे विद्यालय में रात खेलों का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ।
इसके बाद टॉर्च लाइट की रोशनी में मास पीटी हुई। विद्यार्थियों ने टॉर्च की रोशनी से भारत का मानचित्र अंकित करने के साथ ही विद्यालय का नाम लोगो आदि बनाए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने एएसएफ आनंद कुमार झा, वीनिता झा, विद्यालय के पूर्व छात्र व एक्स एडीजी आरपी सिंह, कवि अपूर्व सिंह, हेम चंद्र पांडे, बासु साह, पूनम स्वामी, योगेश पंत, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।