नैनीताल। नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में अमर उजाला एजुकेशन फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। आयोजन में नैनीताल के शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य अमनदीप संधू को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सम्मानित किया। संधू ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में शामिल होने का अनुभव शानदार रहा। हाल ही में शिक्षा के क्षेत्र की अग्रणी पत्रिका एवं देश की ख्यातिलब्ध सर्वे संस्था एजुकेशन वर्ल्ड के सर्वे में भी शेरवुड कॉलेज को आवासीय विद्यालयों की सह शिक्षा श्रेणी में उत्तराखंड में प्रथम और देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था। संधू के नेतृत्व में विद्यालय को लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार प्राप्त हुआ था।