गौलापार। तेज बरसात के चलते रविवार सुबह करीब सात बजे शेर का नाला उफान पर आ गया। इससे चोरगलिया मोटर मार्ग में वैकल्पिक मार्ग बहने से करीब तीन घंटे मार्ग बंद रहा। इससे शेर नाले के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। शेर नाले में बन रहे पुल की कुछ निर्माण सामग्री भी तेज बहाव में बह गई। पुल निर्माण के लिए बन रहे पिलरों में गाद भर गई। उधर नंधौर नदी में जलस्तर बढ़ने से उपखनिज लाने के सभी आंतरिक मार्ग बह गए हैं। खनन प्रभारी राकेश पंत कहा कि नंधौर का जलस्तर कम नहीं हुआ तो सोमवार को उपखनिज निकासी गेट बंद रहेगे।