नैनीताल। शहर के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ मंदिर के पास स्थित शीतला देवी मंदिर में शीतलाष्टमी के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। मंगलवार सुबह गणेश पूजन एवं राम दरबार पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। आयोजक नंदन भट्ट का कहना है कि बुधवार को अखंड रामायण पाठ का पारायण होगा। इसके बाद हवन एवं भंडारा होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।