हल्द्वानी। गौला बैराज में ऑटोमेशन कार्य के चलते शीशमहल फिल्टर प्लांट को मंगलवार को पांच घंटे तक पानी नहीं मिला। इस कारण ऊंचापुल, बिठौरिया, लालड़ांठ समेत विभिन्न हिस्सों में 30,000 से अधिक आबादी को पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ी।
मंगलवार दोपहर एक बजे से पांच बजे तक गौला बैराज में ऑटोमेशन का कार्य चला। इस कारण दिनभर पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। देर शाम सात बजे के बाद लोगों को पानी मिल पाया। सिंचाई विभाग के एई मनोज तिवारी ने बताया कि ऑटोमेशन कार्य के चलते पांच घंटे तक बैराज के गेट खोले गए थे। इस दौरान शीशमहल फिल्टर प्लांट के लिए पानी रोका गया था। जल संस्थान के ईई रवि लोशाली ने बताया कि प्लांट को पांच घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई। प्रभावित इलाकों में टैंकर भेजे गए।