फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की कार के ऊपर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
कार के ऊपर पेड़ को हटाते पुलिसकर्मी और राहगीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। हल्द्वानी के लामाचौड़ से ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की कार के ऊपर भाखड़ा के पास पेड़ गिर गया जिस कारण वह मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया और पेड़ को आरी से काट कर सड़क से हटाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार लामाचौड़ के बच्ची नगर निवासी त्रिलोचन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में तैनात हैं। वह सुबह अपनी वैगनआर कार से कालाढूंगी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। निहाल जंगल के पास अचानक उनकी कार के ऊपर एक पेड़ गिर गया जिस कारण उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे कालाढूंगी थाने के एसआई नितिन बहुगुणा ने यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें