फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर को हराकर शांतिपुरी का ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
हल्दूचौड़ में ट्रॉपी के साथ वालीबाल की विजेता टीम। संवाद - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। युवक मंगल दल दीना हल्दचौड़ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में शांतिपुरी ने काशीपुर की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। शांतिपुरी को विजेता और काशीपुर को उपविजेता की ट्राफी दी गई।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दीना हल्दूचौड़ के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शांतिपुरी ने काशीपुर 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और ऑल ओवर मैच का खिताब बिन्नी गोस्वामी को मिला।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने विजेता टीम को 11,000 रुपये की राशि और ट्रॉफी प्रदान की। उप विजेता टीम को विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ने 7500 रुपये और ट्रॉफी दी। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीना त्रिलोचन पाठक, उप प्रधान सूरज भट्ट, रेफरी देवेश गुणवंत, जीवन पवार, प्रकाश बोरा, देवेंद्र बिष्ट, महेंद्र पवार, हेम, सुरेश जोशी, भुवन भट्ट, भुवन प्रसाद, अशोक जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें