हल्द्वानी। राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड का महाधिवेशन रामपुर रोड स्थित होटल में संपन्न हुआ। इसमें शैलेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष, अजय प्रताप सिंह को महासचिव और महेंद्र सिंह अधिकारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. केके अग्रवाल और संयुक्त निदेशक डॉ. योगेश पुरोहित की मौजूदगी में और निर्वाचन अधिकारियों गिरिजेश कांडपाल और चंद्रशेखर सनवाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संवर्ग के हितों और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।