फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दस करोड़ से सुधरेगा शहीद बलवंत सिंह मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट को जोड़ने वाले शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग की दशा 10 करोड़ रुपये से सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग को धनराशि जारी होने के साथ विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर फरवरी से सड़क पर सुधारीकरण और डामरीकरण का काम किया जाएगा। सड़क के सही होने से ग्रामीणों, वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि 10 करोड़ रुपये से सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य होना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें