फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से नैनीताल बैंक ने गणतंत्र दिवस पर सिलाई मशीनों का वितरण किया। प्रधान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे प्रयास न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं बल्कि उनके परिवार और समाज के समग्र विकास में भी सहायक होते हैं। इस मौके पर बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी महेश गोयल, कैलाश पांडेय, मनोज डालाकोटी, एसके सिन्हा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें