फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डिग्री कालेज में गोष्ठी का आयोजन

Fri, 27 Nov 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। डिग्री कालेज में संविधान दिवस पर गोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. राजीव रतन ने संविधान के निर्माण में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के योगदान व उसके अनुरूप सभी वर्गों के बीच समानता स्थापित करने के लिए किए गए विशेष प्रयत्नों की जानकारी दी। मुस्कान चावला यूथ आईकोन ऊधमसिंह नगर ने विकसित भारत 2047 के सर्व व्यापक रूप से व्याख्या प्रस्तुत की। एंटी ड्रग्स सेल के संयोजक डॉ. उमराव सिंह ने कहा कि संविधान के मूल्यों की प्राप्ति के लिए सभी को अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों पर विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. प्रकाश चंद्र भट्ट, छात्र संघ अध्यक्ष आमिर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें