फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 21 से सेमेस्टर परीक्षाएं, अब तक नहीं भरे गए फार्म

Sun, 15 Nov 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरे गए हैं, जबकि विश्वविद्यालय ने 21 से सेमेस्टर परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इससे विद्यार्थी असमंजस में हैं। कॉलेज में आज भी एग्जाम पोर्टल नहीं खुला है। विद्यार्थियों का कहना है कि फॉर्म भरे बिना परीक्षा कैसे होगी, यह समझ नहीं आ रहा है। परीक्षा की तैयारी के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है। परीक्षा प्रभारी प्रोफेसर बीआर पंत का कहना है कि निर्धारित तिथि से परीक्षा कराने के लिए कॉलेज पूरी तरह तैयार है। वहीं विवि परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर रितेश साह का कहना है कि एक-दो दिन में एग्जाम पोर्टल खोलकर फॉर्म भरे जाएंगे। परीक्षा निर्धारित तिथि से ही होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें