फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका सभागार में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उप घटक सामाजिक उत्प्रेरणा और संस्थागत विकास के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पादों उत्पादों आचार, हैंडीक्राफ्ट, ऊनी वस्त्र, मसाले आदि वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। विधायक ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उत्पादों के लिए बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नगर पालिका चेयरमैन ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनी पांच दिन तक चलेगी। बाद में इन उत्पादों को बाजार लाया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, ईओ महेंद्र सिंह यादव, सिटी मिशन मैनेजर नगर निगम हल्द्वानी डॉ. आईपी पंत, कर निरीक्षक संजय सिंह मनराल, सभासद भुवन सिंह डंगवाल, विमला देवी सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें