कालाढूंगी। 20 सितंबर से ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने जा रही पांचवीं राज्य स्तरीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में नैनीताल जिले की पुरुष और महिला कबड्डी टीम भी प्रतिभाग करेगी। जिला कबड्डी एसोसिएशन नैनीताल के सचिव मनमोहन बसेड़ा ने बताया कि 15 सितंबर को रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से नैनीताल जिले की पुरुष व महिला कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा। पुरुष वर्ग के लिए खिलाड़ी का वजन 85 किलो, महिला वर्ग के लिए 75 किलो से अधिक वजन नहीं होना चाहिए। प्रतिभागी को आधार कार्ड और दो फोटो लानी होगी।