फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नकली नोट के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2024 07:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में नकली नोट चलाने के मामले में देर रात पुलिस ने एक और आरोपी को ज्योलीकोट से पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को मल्लीताल में देशी और विदेशी नकली नोट लेकर पहुंचे चार युवकों की खरीदारी के दौरान कारोबारी की सूझबूझ से एक आरोपी मुजफ्फरनगर के अकिल बालियान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस आरोपी के तीन अन्य साथियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर ज्याेलीकोट क्षेत्र से दूसरे आरोपी आरिफ को भी दबोच लिया।
युवक के पास से 500 के दो नकली नोट और करीब 65 हजार की असली भारतीय करेंसी बरामद हुई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि बालियान मंसूरपुर मुजफ्फरनगर निवासी अकिल बालियान और आरिफ को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं खुफिया विभाग ने दोनों आरोपियों से नकली नोटों के संबंध में कई घंटे तक पूछताछ कर जानकारी जुटाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें