सीएचसी में मृ़तक की पत्नी पूनम को संभालते परिजन। संवाद
किच्छा। चीनी मिल के बॉयलर प्लांट के पास संदिग्ध हालात में एक सीजनल श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर मिल के ईडी समेत तमाम उच्चाधिकारी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
ग्राम नवादा थाना छपिया तहसील मनकापुर जिला गोंडा यूपी निवासी राकेश (40) मायाराम चीनी मिल में सीजनल मजदूर था। वह अपनी पत्नी पूनम और तीन बच्चों के साथ मिल की पुरानी काॅलोनी में ही रहता था। रविवार सुबह राकेश अपने घर से 10 बजे से छह बजे तक चलने वाली पाली में काम करने आया था।
सुबह करीब 11 बजे बाॅयलर के पास पड़ी बगास पर श्रमिकों ने उसे गिरा देखा तो आनन-फानन में उसे सीएचसी ले गए जहां डऍक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह बाॅयलर पर काम कर रहा था।
मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि 30 फुट ऊंचे बाॅयलर से गिरने से मौत हुई है।सूचना पर कोतवाल सुंदरम शर्मा मय फोर्स सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि राकेश साल 2015 से इस मिल में सीजनल कर्मचारी था। वह नौकरी से ही अपनी आजीविका चलाता था।