फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसई ने सड़क चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का बृहस्पतिवार को एनएच के अधीक्षण अभियंता अरुन कुमार पांडेय ने काकड़ीघाट से लेकर क्वारब तक 10 किमी टूलेन सड़क का निरीक्षण किया। काकड़ीघाट से लेकर कवारब के बीच सड़क चौड़ीकरण के दौरान डंपिंग जोन के अतिरिक्त अन्य जगहों पर मलबा फेंकने की शिकायत मिलने पर उन्होंने संस्था को शीघ्र मलबा हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही एनएच के चौड़ीकरण की जद में आईं दुकानों का मुआवजा मिलने के बाद भी अभी तक नहीं हटने पर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, एई जीके पांडेय,मनोज यादव, चंद्रशेखर कांडपाल, अंकित बिष्ट, सोनू सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें