फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसआईआर प्रकिया को गति देने मैदान में उतरे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को एसडीएम नवाजिश खलिक ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओ, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग की अपील की। एसडीएम ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। इसके लिए प्रशासन और जनता के बीच समन्वय बेहद आवश्यक है। उन्होंने बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोगों ने भी अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता से तय लक्ष्य समय पर पूरा किया जाएगा और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें