फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशा करने के लिए चुराई थी स्कूटी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2024 05:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदि है। स्मैक खरीदने के लिए उसने स्कूटी चुराई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पांच मई को मयंक गुप्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा था कि महिला अस्पताल के सामने किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी चोरी कर ली। मंगलवार को मंगल पड़ाव पुलिस ने तीनपानी बाईपास की तरफ से आ रही स्कूटी को रोककर चेक किया तो स्कूटी का नंबर यूके04के6478 था। जो थाना हल्द्वानी पर पंजीकृत मुकदमे से संबंधित थी। पूछताछ ने आरोपी की पहचान जुबेर निवासी नूरी मस्जिद के पार नाले पर इंदिरा नगर बनभूलपुरा के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि नशे का सामान खरीदने के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें