नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी चोरी हो गई। पॉपुलर कंपाउंड निवासी पूजा कांडपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 20 अक्तूबर को उन्होंने अपनी स्कूटी (संख्या यूके06बीएन-4629) को शांता रिजेंसी के समीप खड़ी की थी। देर रात करीब एक से दो बजे के बीच चोरों ने मौका पाकर स्कूटी चुरा ली। मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद