भीमताल (नैनीताल)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल की ओर से विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राएं, बीएड और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। बाल विज्ञान खोजशाला के संस्थापक आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि अनुभव और सौंदर्य के बोध से सीखना सरल, रोचक और स्थायी होता है। कार्यशाला समन्वयक डॉ. शैलेंद्र धपोला ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निष्प्रयोजन सामग्री से विभिन्न विज्ञान मॉडलों का निर्माण करना है। इस दौरान संयोजक डॉ. प्रेम सिंह मेवाड़ी, प्रधानाचार्या सरोज तिवारी, पूजा विश्वकर्मा, विजय बुडलाकोटी, अनुष्का रतूड़ी, हिमांशु दरमवाल, लोकेश सुयाल आदि मौजूद रहे।