गरमपानी (नैनीताल)। पीएमश्री विद्यालय योजना के तहत मंगलवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान के कक्षा छह, 10वीं के छात्र-छात्राओं ने मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा का भ्रमण किया। दल को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव अहलावत ने रवाना किया। विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण प्रभारी भूपेंद्र कुमार और शिक्षिका ऐश्वर्या ने विज्ञान से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं। विद्यार्थियों ने काकड़ीघाट स्थित श्री नीब करौरी महाराज आश्रम के दर्शन भी किए। भ्रमण में शिक्षक ललित मोहन जोशी, अजीत सिंह, वत्सला टोलिया, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।