फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मलुवाताल में तेंदुए की दहशत से बंद रहेंगे स्कूल

Fri, 08 Dec 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत मलुवाताल में तेंदुए के हमले में महिला की मौत बाद वन्यजीव की दहशत के चलते शुक्रवार को क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय बंद रहा। शनिवार को भी दोनों विद्यालय सुरक्षा की दृष्टि से नहीं खोले जाएंगे। जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्थवाल ने बताया कि वन विभाग की ओर से पत्र भेजकर क्षेत्र के विद्यालय बंद रखने की अपील की थी। इस पर दो दिन विद्यालय बंद रखे हैं। क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल में 12 और प्राथमिक विद्यालय में 19 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। डीईओ ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय बंद करने की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें