फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Weather: ऑरेंज अलर्ट के चलते 14 अगस्त को सभी स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद, DM ने जारी किया आदेश

Thu, 13 Aug 2026 10:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में शुक्रवार (14 अगस्त) को सभी शासकीय, अर्धशासकीय, निजी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर नैनीताल जिले में शुक्रवार, 14 अगस्त को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

 

आदेश के अनुसार कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों के साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। मौसम विभाग ने 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जल प्रवाह बढ़ने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान और विद्यालय, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं, इस आदेश के दायरे में नहीं आएंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें