भीमताल (नैनीताल)। बिड़ला इंस्टीट्यूट में एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस के सहयोग से तीन दिवसीय इंटरनेशनल स्पेस एप चैलेंज समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सीडीओ अशोक कुमार पांडे, एरीज के निदेशक प्रो. दीपांकर बनर्जी और भुवन भट्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए प्रतिभागियों की ओर से 24 घंटे तक काम करते हुए हैकथॉन की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया गया। साथ ही प्रतिभागियों ने रोवर रेस और रॉकेट चैलेंज में प्रतिभाग कर स्पेस रोवर्स का निर्माण करना सीखा और वेस्ट मैटीरियल से रॉकेट बनाए।
प्रतिभागियों को टेलीस्कोप के माध्यम से अंतरिक्ष के दृश्य दिखाते हुए उनकी जानकारी दी गई। वहां बिड़ला संस्थान के निदेशक डॉ. बीके सिंह, डॉ. संदेश त्रिपाठी, नीरज सिंह बिष्ट, कौशल भट्ट, नितिन छिमवाल, सितांगशू देय, प्रशांत मिश्रा, मनीष भट्ट, हरेंद्र बोरा, राकेश पांडे आदि थे। संवाद