फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने हथिनी अलबेली को खिलाए केले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। विश्व हाथी दिवस के मौके पर कॉर्बेट के बिजरानी रेंज के आमडंडा गेट पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को हाथियों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चों ने हथिनी अलबेली को गुड़ और केले खिलाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी गेट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने बताया कि हाथियों के संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने होंगे।
पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि पिछले काफी समय से मानव-वन्यजीव के बीच संघर्ष बढ़ रहा है, ऐसे में सभी को जागरूक होने की जरूरत है। बिजरानी रेंजर बिंदरपाल ने स्कूली बच्चों के साथ हथिनी अलबेली को केले, गुड़ भी खिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें