रामनगर (नैनीताल)। रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर शुक्रवार को पटरानी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले 400 से अधिक बच्चों को स्वेटर बांटे गए। यह बच्चे प्राइमरी स्कूल बेलघट्टी, कारगिल पटरानी, गूलरघट्टी खत्ता, पत्थरकुइयां, पटरानी, पटरानी नंबर 3, कुंभगडार, जूनियर हाइस्कूल पटरानी, राजकीय हाइस्कूल पटरानी में पढ़ते हैं। क्लब सेवन प्लस से जुडे़ डॉ. बीडी जोशी, डॉ. प्रशांत कौशिक, डॉ. अर्चना कौशिक, डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. अमित शर्मा, ममता जोशी, डॉ. पारुल शर्मा ने 200 स्वेटर दिलाईं। ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम में राज्य संयोजक नवेंदु मठपाल, प्रधानाचार्या फूल सिंह, सुभाष गोला, रेखा विश्नोई, संजय सिंह, जीवन सत्यवली, सरिता आर्या, मीना जोशी, सरफराज अहमद आदि थे।