हल्द्वानी। मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा फिलहाल टाल दी गई है। अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेंद्र सकलानी ने इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि योजना के तहत कक्षा छह एवं नौ की परीक्षा तीन जुलाई को प्रस्तावित थी लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव के चलते फिलहाल तय कार्यक्रम के तहत यह परीक्षा कराना संभव नहीं है। संवाद