फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसबीआई ने 84 छात्राओं को बांटी साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सीएसआर फंड के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दौलिया की 84 बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। हल्दूचौड़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, एसबीआई के उप महाप्रबंधक राजीव रंजन और सहायक महाप्रबंधक दिव्या त्रिपाठी ने बालिकाओं को साइकिलें प्रदान कीं। बताया कि शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भारती नारायण भट्ट ने एसबीआई लालकुआं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्टेट बैंक लालकुआं के शाखा प्रबंधक मुकेश बमेटा, राजीव कुमार, गिरीश सयाना, नारायण सिंह टोलिया, विमला अटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें