फोटो - लालकुआं क्षेत्र में पौधा रोपण करते विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और तराई केंद्रीय वन प्रभाग
लालकुआं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग टांडा रेंज ने पथ पौधरोपण योजना के तहत बरेली-नैनीताल हाईवे के किनारे पौधे रोपे। मुख्य अतिथि विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने वीआईपी गेट स्थित पुलिस चेकपोस्ट के सामने पौधा रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि पहले चरण में लालकुआं से नगला तक करीब छह किमी के दायरे में 700 पौधे लगाने का लक्ष्य है। वहां तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ उमेश चंद्र तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, निवर्तमान चेयरमैन लालचंद्र सिंह, वन दरोगा पान सिंह मेहता, भाजपा नेता हेमंत नरूला आदि थे। संवाद