फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष कुमार तिवारी को मिला तुलसी सम्मान

विज्ञापन
रामनगर में कवि संतोष कुमार तिवारी को सम्मानित किया। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के कवि संतोष कुमार तिवारी को मध्यप्रदेश तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल की ओर से वर्ष 2022 का तुलसी सम्मान दिया गया है। यह सम्मान कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कवियों को दिया जाता है। अकादमी की ज्यूरी ने तिवारी के काव्य संग्रह ‘अपने-अपने दण्यकारण्य’ को इस साल के लिए चुना।
विज्ञापन

इस अवसर पर सात महिला साहित्यकारों को अकादमी ने रत्नावली सम्मान से नवाजा। राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली (रामनगर) में हिंदी प्रवक्ता संतोष सरोकार साहित्यिक संस्था के संस्थापक सदस्य हैं। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा परिषद् (रामनगर बोर्ड ऑफिस) के कुलगीत की भी रचना की है। इनके दो कविता संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, साहित्यकारों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें