फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संस्कृत प्रतियोगिता 15 जून से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के मार्गदर्शन में प्रदेशव्यापी ई-संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में पढ़ रहे नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। जिला संयोजक डॉ. मोहित जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता 15 जून से 5 अगस्त तक आयोजित होगी। इसमें बच्चों को मंत्र, गीता श्लोक, संस्कृत गीत का अधिकतम तीन मिनट तक का वीडियो ऑनलाइन भेजना होगा। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के विद्यार्थियों से इसमें प्रतिभाग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें