फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेतालघाट में 14, 15 नवंबर को होगी संस्कृत प्रतियोगिता

Thu, 06 Nov 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट के सभागार में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 14 और 15 नवंबर को आयोजित की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी राशि बुधलाकोटी ने ऑनलाइन बैठक में सभी प्रधानाचार्यों को प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराने के लिए कहा। प्रतियोगिता के खंड संयोजक डॉ. अरविंद मिश्रा ने बताया कि संस्कृत नाटक, समूह गान, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशु भाषण, श्लोक उच्चारण को लेकर प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें