फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 11 करोड़ से होगा नैनीबैंड से सेनिटोरियम बाईपास का निर्माण

Mon, 29 Jan 2024 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। यात्रियों और सैलानियों को जल्द ही भवाली बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि शासन ने नैनीबैंड से सेनिटोरियम बाईपास निर्माण के लिए 11.63 करोड़ मंजूर कर दिए हैं।
विज्ञापन

नैनीबैंड से सेनिटोरियम तक साढ़े पांच किलोमीटर तक डेढ़ लेन सड़क का निर्माण होने के बाद भीमताल से अल्मोड़ा-नैनीताल और अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को भवाली बाजार से न होकर सेनिटोरियम होते हुए नैनीबैंड से होकर आवाजाही करनी होगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से नैनीबैंड से सेनिटोरियम तक बाईपास की पहाड़ी कटान किया जा चुका है। शासन से अब सिंगल सड़क को डेढ़ लेन किया जाएगा। लोनिवि की ओर से जल्द ही सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण समेत अन्य निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।



ईई लोनिवि भवाली मोहन तिवारी ने बताया कि शासन से नैनीबैंड से सेनिटोरियम बाईपास निर्माण के लिए 11.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। बाईपास की सड़क डेढ़ लेन बनाई जाएगी। बाईपास बनने से भवाली बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें