क्लीन कार्बेट, ग्रीन कार्बेट के तहत होटल एसोसिएशन ने सोमवार को रामनगर क्षेत्र के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। ढिकुली, गर्जिया चौकी में चले अभियान में हरि सिंह मान, उदय सिन्हा, डीएस जीना, संजय कस्सल, अंकित कौशिक, सीएम खाती, अनीस अहमद मौजूद थे। वहीं सांवल्दे में रति करवाल, राजेंद्र लार्ड, राजीव शाह, मरचूला में चंद्र सती, सुरेंद्र पाल, मोहित, क्यारी, छोई में पुनीत सचदेवा, संजय सती, अमरपाल सिंह, वीरेंद्र सामयाल, नवीन कुमार, मोहान में एजी अंसारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।