फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाहरी लोगों को जमीन बेचने पर सामाजिक बहिष्कार का निर्णय

Wed, 28 Jun 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाहरी लोगों के लिए प्लाट बेचने और लगातार कॉलोनी कटने से नाराज गौलापार सुंदरपुर रैक्वाल के ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में खुली बैठक का आयोजन कर अन्य समुदाय को जमीन बेचने पर सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

दौलतपुर इंटर कालेज में गांव से जुड़े मसले के समाधान को लेकर बुधवार शाम हुई बैठक में तय हुआ गौलापार के सभी प्रतिनिधियों के घरों में नुक्कड़ बैठक का आयोजन किया जाएगा और बाहरी प्रॉपर्टी डीलरों के साथ बैठक भी की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी लोगों को जमीन बेचने से ग्रामीण क्षेत्र में माहौल खराब हो सकता है। गांव से जुड़े मसले के समाधान को लेकर आम बैठक भी बुलाई गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों को कॉलोनियां काटकर प्लाट बेचे जा रहे हैं। इससे गांव में आपराधिक प्रवृत्ति भी बढ़ेगी। बैठक में नीरज रैक्वाल, दीप भट्ट, लवेंद्र क्वैराली, अर्जुन बिष्ट, महिपाल रैकवार धर्मेंद्र रैकवार धर्मेंद्र शर्मा रवि नेगी संजू भाई हेमंत बगड़वाल रामसिंह कमलेश संभल, जगदीश सिंह, मनोज मेहता, रमेश कन्याल, गोपू बोहरा, भगवान बिष्ट, भुवन पोखरिया, चतुर सिंह, लाल सिंह, निखिल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें