सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में फुटबॉल प्रतियोगिता में मौजूद टीम। संवाद
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में सैनिक स्कूल जोनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 (नार्थ जोन) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नार्थ जोन की छह टीम शामिल हुई जिसमें सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, सैनिक स्कूल कुंजपुरा, सैनिक स्कूल कपूरथला, सैनिक स्कूल नगरोटा, सैनिक स्कूल रेवाड़ी और सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
पहले मैच में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की टीम ने सैनिक स्कूल रेवाड़ी को शिकस्त दी। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश चंद्र पांडे ने कहा कि खेल हमें जीवन की कठिनाइयों का सामना करना, एकजुट होना, राष्ट्रीयता, धैर्य और समर्पण सिखाता है और वास्तव में खेल की यही आत्मा है।
प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने अतिथि और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे सैनिक स्कूल जोनल फुटबॉल चैंपियनशिप में सभी टीमें उच्च स्तर पर प्रदर्शन करेंगी। समारोह में मार्च पास्ट के साथ शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, वरिष्ठ अध्यापक केएन जोशी, कार्य प्रभारी विकास कोटनाला आदि मौजूद रहे।