नैनीताल। नैनीताल बैंक, केएमवीएन और डीएसए नैनीताल की ओर से आयोजित बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को दो मुकाबले हुए। सेंट मेरी नैनीताल और मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर के मध्य खेले गए मुकाबला बराबरी पर छूटा, जबकि दूसरे मुकाबले में आचार्य नरेंद्र देव स्कूल को सैनिक ए की टीम ने 5-0 से पराजित किया। इस मौके पर खजान डंगवाल, खीमराज देउपा, अरविंद पडियार, संतोष कुमार, पवन खनायत, शैलेंद्र बर्गली, भगवत रावत, पुष्पा कर्की, गोविंद बोरा आदि मौजूद रहे।