फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीबी पांडे ऑरेटर ऑफ द ईयर प्रतियोगिता में सागनिक डे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल (वि)। लॉगव्यू पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पीबी पांडे ऑरेटर ऑफ द ईयर समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय विषय पर अपने विचार साझा करते हुए युद्ध के मैदान से परे इसके आर्थिक और सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल की ओर से घोषित परिणामों में लेक्स इंटरनेशनल भीमताल के सागनिक डे ने प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी की छात्रा नाविका जोशी और हरमन माइनर स्कूल भीमताल की माहीरा हुसैन रहीं। तृतीय स्थान लॉगव्यू पब्लिक स्कूल नैनीताल के हार्दिक बर्गली ने हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. हरिप्रिया पाठक और प्रो. अस्मिता बजाज ने निभाई। यहां विद्यालय की निदेशक सुनीता त्रिपाठी, प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्या कविता सनवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें