सद्भाव और वर्णिका ने जीती लिटिल मास्टर शतरंज चैंपियनशिप।
हल्द्वानी। डोलमार में आयोजित लिटिल मास्टर शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बागेश्वर के सद्भाव रौतेला और बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की वर्णिका डालाकोटी ने बाजी मारी।
बालक वर्ग में प्रणव भट्ट (हल्द्वानी) दूसरे और श्रेयांश साहू (रुद्रपुर) तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रुद्रपुर की इशिका बंगा दूसरे और अल्मोड़ा की वर्णिका भोज तीसरे स्थान पर रहीं।
इनके अलावा चित्राक्षी, प्रियंका पांडे, शुभ सिंह सैनी, हरनीत सिंह, अरनव सिंह, शुभम पुरोहित, तन्मय जोशी, इंदु शेखर पांडे और प्रखर सक्सेना का प्रदर्शन भी शानदार रहा।
मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन दीपक पाल आर्य, डॉ. चंद्रशेखर पांडे और जितेंद्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नीरज शाह, मो. जुबेर, विकास पांडे, कमल नेगी, बिट्टू, कमलेश बचकेटी, वसीम रहे। सं