फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: सचिन तेंदुलकर ने जिम कॉर्बेट पार्क में बनाए पकौड़े, टिप्स भी दिए; सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Tue, 16 Apr 2024 10:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Sachin Tendulkar: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पिछले महीने जंगल की सफारी की थी। उस दौरान बारिश होने पर उन्होंने वन विभाग के रेस्ट हाउस में पकौड़े बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। 
 
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पिछले महीने जंगल की सफारी की थी। उस दौरान बारिश होने पर उन्होंने वन विभाग के रेस्ट हाउस में पकौड़े बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने वन कर्मियों को पकौड़े बनाने के टिप्स भी दिए थे।

विज्ञापन


29 से 30 मार्च तक कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पत्नी अंजली के साथ जंगल की सफारी करने आये थे। जंगल सफारी के दौरान कॉर्बेट पार्क के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय सहित वन कर्मियों की टीम उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने खिनानौली रेस्ट हाउस में दो दिन रात्रि विश्राम किया था।

सोशल मीडिया पर साझा वीडियाे में सचिन तेंदुलकर ने बताया कि बारिश होने के चलते जंगल की सफारी नहीं हो पा रही है। ऐसे में रेस्ट हाउस के किचन में वन कर्मियों द्वारा बनाए पकौड़ों को उनके द्वारा तला गया। साथ ही वन कर्मियों को उन्होंने पकौड़े बनाने की विधि भी बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें