भीमताल। हरमन माइनर स्कूल भीमताल में भारत-रूस शैक्षणिक सहयोग के तहत स्कूली बच्चों के लिए दस दिवसीय रूसी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। रूसी भाषा विशेषज्ञ नतालिया और नासलिया ने विद्यार्थियों को रूसी भाषा के मूल व्याकरण, उच्चारण, शब्दावली और संवाद कौशल की जानकारी दी। प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने बताया कि रूसी भाषा सीखने से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी में नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में सरस्वती पांडे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।