लालकुआं। विकासखंड निधि के तहत ग्राम सभा दुर्गापालपुर परमा में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक सोलर लाइटें लगाई गईं। ग्राम सभा दुम्काबंगर, बच्ची धर्मा में कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी तथा ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी ने सोलर लाइटें स्थापित कराई हैं। जग्गीबंगर, बमेटा बंगर और खीमा में भी पथ प्रकाश एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक पैमाने पर सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। इन सोलर लाइटों के साथ लगाए गए सीसीटीवी कैमरे आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे जिससे आपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी।