फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर के छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय पर किया प्रदर्शन, गलत मूल्यांकन का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। यूनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर के छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रबंधन पर परीक्षाओं के मूल्यांकन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को यूनिटी लॉ कॉलेज के छात्रों ने विवि मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर नाराजगी जताई। छात्रों ने बताया कि यूनिटी लॉ कॉलेज में अध्ययनरत तीसरे सेमेस्टर का परीक्षाफल चार अगस्त को जारी किया गया जिसमें पंजीकृत 190 में से 150 छात्र फेल कर दिए गए। इसमें से भी अधिकांश छात्रों को शून्य अंक दिए गए हैं जबकि कई छात्रों के कुल योग में भी गड़बड़ी देखी है। इस संबंध में छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी से वार्ता की।
वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकला, अलबत्ता कुलपति ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। परीक्षाफल में गड़बड़ियां सामने आने पर छात्रों में रोष है। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की है। इस मौके पर प्रेम सिंह यादव, साजिद, मोहम्मद बिलाल, दीपक ठाकुर, कृष्णा अधिकारी, राहुल, जेएस रावत, वीरेंद्र पाल, नीरज, जतिन यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें